Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsInspection of Erosion Control Works at Rapti River by Gandak Flood Division

गंडक बाढ़ मंडल गोरखपुर ने नवीन कटान रोधी कार्यों का किया जांच

Deoria News - मदनपुर में राप्ती नदी तट पर कटान रोधी कार्यों का निरीक्षण गंडक बाढ़ मंडल के अधीक्षण अभियंता केपी सिंह ने किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दो दिनों के अंदर कार्य पूरा किया जाए। 67 लाख की...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 27 June 2025 05:57 AM
share Share
Follow Us on
गंडक बाढ़ मंडल गोरखपुर ने नवीन कटान रोधी कार्यों का किया जांच

मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के राप्ती नदी तट पर कराए जा रहे नवीन कटान रोधी कार्यों का एसी गंडक बाढ़ मंडल ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से दो दिनों के अंदर कार्य पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को महेन गांव के पवहारी धाम स्थित राप्ती नदी तट पर गंडक बाढ़ मंडल गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता केपी सिंह अधिकारियों के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने 67 लाख की लागत से करीब 100 मीटर बोल्डर, पिचिंग आदि कटान रोधी कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने बिनोवापुरी में भी करीब 225 लाख से 500 मीटर कटानरोधी कार्यों का जांच किया। एक्सईएन राधेश्याम ने बताया कि नवीन परियोजनाओं की जांच किया गया है।

अधीक्षण अभियंता केपी सिंह की ओर से रिपोर्ट तैयार किया गया है। इस दौरान जेई शुभम गुप्त, विवेक शाही आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें