किसान आंदोलन के जन्मदाता थे स्वामी सहजानंद सरस्वती
Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। किसान मजदूर सम्मेलन के जन्मदाता स्वामी सहजानंद सरस्वती का स्मृति दिवस

देवरिया, निज संवाददाता। किसान मजदूर सम्मेलन के जन्मदाता स्वामी सहजानंद सरस्वती का स्मृति दिवस शुक्रवार को गोरयाघाट ब्रह्मस्थान परिसर में मनाया गया। इसमें स्वामी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा हुई। साथ ही आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन में किसानों ने नौ जुलाई को मजदूर संगठनों द्वारा बुलाई गई आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया। आरा बिहार से भाकपा माले सांसद सुदामा प्रसाद ने कहाकि औपनिवेशिक काल में स्वामी सहजानंद सरस्वती ने गरीब किसानों मजदूरों को संगठित कर उनके अधिकारों के लिए देश के अंदर एक क्रांतिकारी आंदोलन को आवेग दिया था।
इसी तर्ज पर आज किसानों की जमीन और फसल लूटने और मजदूरों के अधिकारों को छीनने वाली सरकार के विरुद्ध किसानों मजदूरों को एकजुट होकर सरकार के दमन के खिलाफ सड़कों पर उतरना होगा। बिहार विधानसभा सदस्य अमरजीत कुशवाहा ने कहाकि बिहार के अंदर एक बदलाव का माहौल बना है। इस बार के चुनाव में भाजपा और नीतीश की सरकार को बिहार कि जनता उखाड़ कर फेंक देगी। लोकसभा चुनाव की तरह 2027 के विधान सभा चुनाव में भी जनता योगी के बुलडोजर राज को जमीन के अंदर दफन करने का काम करेंगी। इसके लिए किसानों मजदूरों की बड़ी एकता की जरूरत है। सम्मेलन को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम चौधरी, अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण, राष्ट्रीय महासचिव जन सांस्कृतिक मंच के मनोज सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राजेश साहनी, पूर्व प्राचार्य असीम सत्यदेव, डॉ. चतुरानंद ओझा, संजय दीप कुशवाहा, जनार्दन शाही, वरुण कुमार राय, प्रेमलता पांडेय, परमहंस सिंह, खुश मोहम्मद, राजेश आजाद, अनिरुद्ध यादव, श्यामदेव राय, बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, अरविंद कुशवाहा, पूनम यादव, गीता पांडेय, रामानंद पासवान, अमरनाथ गोंड़, शंभू नाथ तिवारी, राजेश मल्ल आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रोफेसर साकिर साहब और संचालन भाकपा माले जिला सचिव श्रीराम कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर शिवाजी राय आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।