घर जाकर दी साहित्यकार डॉ. अरुणेश नीरन को जन्मदिन की बधाई
Deoria News - देवरिया में हिन्दी और भोजपुरी के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. अरुणेश नीरन का 80वां जन्मदिन नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा मनाया गया। सभा के सदस्य उनके घर जाकर बधाई देने पहुंचे, जहाँ उन्होंने उन्हें माला पहनाकर...

देवरिया, निज संवाददाता। हिन्दी और भोजपुरी के सुविख्यात साहित्यकार और विश्व भोजपुरी सम्मेलन के अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरुणेश नीरन का 80वें जन्मदिन पर नागरी प्रचारिणी सभा ने घर जाकर बधाई दी। सभा के पदाधिकारी व सदस्य केक लेकर साथ गये थे। डॉ. नीरन की अस्वस्थता के चलते सभा ने यह निर्णय लिया। नागरी प्रचारिणी सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष सरोज कुमार पाण्डेय, मंत्री डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी, सदस्य कार्यसमिति डॉ. संजय कानोडिया, अंजली अरोरा खुशबू, लक्ष्मीकांत तिवारी, संजय अग्रवाल शनिवार की देर शाम डॉ. नीरन के आवास पर पहुंचकर हालचाल पूछा। उन्हें माला पहनाकर नारियल व अंगवस्त्र अर्पित कर उनका समुचित सम्मान किया।
इन लोगों ने उनके सम्मान में काव्यपाठ कर उनके साहित्यिक अवदान की चर्चा की। केक काटकर डॉ. नीरन का जन्मदिन मनाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।