Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsManikpur MLA Avinashchandra Dwivedi Addresses Issues of Tribal Women in Mau Development Block

चित्रकूट में विधायक ने आदिवासी महिलाओं की सुनी समस्याएं, बागवानी और सोलर पंप का लिया जायजा

Chitrakoot News - मानिकपुर विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी ने मऊ विकासखंड क्षेत्र में आदिवासी महिलाओं की समस्याओं को सुना। उन्होंने बेवा सविता यादव के घर जाकर पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली और सृजन संस्था द्वारा तैयार की...

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूटThu, 26 June 2025 09:36 AM
share Share
Follow Us on
चित्रकूट में विधायक ने आदिवासी महिलाओं की सुनी समस्याएं, बागवानी और सोलर पंप का लिया जायजा

चित्रकूट, संवाददाता। मानिकपुर विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी ने मऊ विकासखंड क्षेत्र के गोइया खुर्द, बरगढ़ व कोलमजरा में भ्रमणकर आदिवासी महिलाओं की समस्याएं सुनीं। गोइया खुर्द की रहने वाली बेवा सविता यादव के घर जाकर परिवारिक स्थिति की जानकारी ली। सृजन संस्था की ओर से तैयार की गई बागवानी व सोलर पंप को देखा। उन्होंने ग्राम विकास समिति की महिलाओं से बातचीत की। इसके बाद सृजन संस्था से बनाए गए चेकडैम, दोहा व गैबियन का स्थलीय जायजा लिया। इस दौरान रास्ते व बिजली की समस्याओं से महिलाओं ने अवगत कराया। विधायक ने बरगढ़ के मजरा कोलहाई में जाकर ग्राम विकास समिति की जीवामृत बनाने की यूनिट एग्रीटूल्स, सीड बैंक को देखा।

जैविक खेती के संबंध में जानकारी लेकर खुशी जताई। इस दौरान खंड विकास अधिकारी मऊ ओमप्रकाश, प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ शिवआसरे, ऋषभ जैन, स्टेशन मास्टर संजय वर्मा, शैलेश शुक्ला प्रधान, सोमनाथ प्रजापति प्रधान कोलमोजरा, अजय त्रिपाठी, अर्जुन पांडेय, सुनील, पवन यादव, वैशाली, अजय, आनंद, विनोद, गुलाब, दिनेश, अलका, माला, आरती, संजीत, अमित, राम केसरी, भरत, सरिता आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें