मायका में खाना बनाते समय विवाहिता आग से झुलसी, मौत
Chandauli News - धीना थाना क्षेत्र के कमालपुर कस्बा में हुई घटना, पुलिस जांच करने में जुटी मायका में खाना बनाते समय विवाहिता आग से झुलसी, मौत मायका में खाना बनाते समय

कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के कमालपुर कस्बा में रविवार की दोपहर मायका में आई 34 वर्षीय विवाहित प्रेमशिला रसोई में खाना बनाते झुलस गई। परिजनों के अनुसार खाना बनाते समय आग साड़ी में पकड़ लिया था। घटना की जानकारी होने पर ससुराल सैयदराजा से मृतका का पति जितेन्द्र और परिजन पहुंच गये। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। क्षेत्र के कमालपुर निवासिनी जामवंती देवी की चार पुत्रियां है। पति का बीते कई साल पूर्व निधन हो चुका है। इसकी पुत्री प्रेमशिला की शादी सैयदराजा के रहने वाले जितेन्द्र से हुई थी।
प्रेमशिला आजकर अपने बच्चों के साथ मायका आई थी। रविवार की दोपहर प्रेमशिला रसोईघर में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक आग की चपेट में आ गई। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन आग बुझाकर इलाज के लिए कमालपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराये। जहां चिकित्सकों ने आग से झुलसी महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर रोता बिलखता पति जितेन्द्र भी पहुंच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र निषाद ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।