मुहर्रम पर अस्त्र, शस्त्र के प्रदर्शन पर पूरी तरह से रहेगा प्रतिबंध
Chandauli News - चंदौली। संवाददाता मुहर्रम पर अस्त्र, शास्त्र के प्रदर्शन पर पूरी तरह से रहेगा प्रतिबंधमुहर्रम पर अस्त्र, शास्त्र के प्रदर्शन पर पूरी तरह से रहेगा प्रत

चंदौली। आगामी मुहर्रम के मद्देनजर गुरुवार को सदर कोतवाली में क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में ताजियादारों और संभ्रांतजनों की बैठक हुई। इस दैरान सभी को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाने की अपील की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि पर्व में किसी भी तरह का खलल डालने वालों को बख्सा नहीं जाएगा। सभी ताजियादारों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत भी कराया। सीओ ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीओ देवेंद्र कुमार ने कहा कि मुहर्रम त्याग, तपस्या, समर्पण का त्यौहार है। यह एक दूसरे को प्रेम का संदेश देता है।
आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मानना चाहिए। कहा कि मुहर्रम पर किसी भी नई परंपरा का आयोजन नहीं किया जाएगा। साथ ही अस्त्र, शास्त्र के प्रदर्शन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। ताजिये की लंबाई और ऊंचाई से छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा। सभी तजियादार अपने-अपने अखाड़ों पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाएं। ताकि हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सकें। कोतवाल संजय सिंह ने कहा कि सभी अखाड़ों एवं ताजिया स्थलों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी के साथ वीडियोग्राफी कराई जाएगी। अराजकतत्वों को किसी भी हाल में बख्सा नही जाएगा। इस मौके पर क्राइम प्रभारी दुर्गश यादव, कस्बा इंचार्ज देवेंद्र बहादुर सिंह, एसआई राघवेंद्र सिंह, तजियादार समीर फारुखी, अब्बास अली, मुहम्मद शादिक, अबरार अली, अनीस अहमद, जावेद अहमद, नेहाल अंसारी, सुहेल अंसारी, मन्ना अंसारी, सिब्लू अंसारी, शेरू अंसारी, शमशेर शाह, औरंगजेब शाह, वसीम अहमद, सरवर अली, उस्मान अली आजाद अली, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।