Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsBuddhist Institute Expansion Meeting Held New Officials Appointed

बौद्ध संस्थान के अध्यक्ष चुने गए गुलाब

Chandauli News - बौद्ध संस्थान सलयां की बैठक भन्ते धम्म पुत्र मनगोई के आवास पर हुई। इसमें संस्थान के विस्तार और पदाधिकारियों का चयन किया गया। गुलाब को अध्यक्ष, श्याम बिहारी को उपाध्यक्ष और संजय कुमार को सचिव बनाया...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीThu, 26 June 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
बौद्ध संस्थान के अध्यक्ष चुने गए गुलाब

इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। बौद्ध संस्थान सलयां की बैठक भन्ते धम्म पुत्र मनगोई के आवास पर गुरुवार को हुई। जिसमें संस्थान के विस्तार देने एवं पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर गुलाब, उपाध्यक्ष श्याम बिहारी, सचिव संजय कुमार, उपसचिव भुवनेश्वर कुमार, कोषाध्यक्ष धम्म पुत्र मनगोई को बनाया गया। वहीं मीडिया प्रभारी विनीत कुमार, संरक्षक राजेंद्र कुशवाहा, लाल बिहारी, कुमार पासवान, मराछू, कन्हैया, मखनू के अलावा सदस्यों का चयन सर्वसम्मत किया गया। संस्थान का नाम महामाया सेवा संस्थान करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संस्थान के गठन का उद्देश्य जनमानस में बुद्ध के विचार तथा अंबेडकर की विचारों का प्रचार प्रसार करना है।

समाज में दया, प्रेम, करुणा, लोगों में मैत्री का संबंध स्थापित हो और शिक्षा का प्रचार प्रसार करना ही मूल उद्देश्य है। इस दौरान भंते बुद्ध प्रताप मौर्य, वासुदेव, बलवंत सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता नंदलाल मौर्य ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें