एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, मां और बच्चे दोनों स्वस्थ
Bulandsehar News - डिबाई अस्पताल जा रही एक महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया गया। एंबुलेंस कर्मियों ने समय पर प्राथमिक उपचार दिया और सुरक्षित प्रसव...

एंबुलेंस से डिबाई अस्पताल जा रही महिला ने रास्ते में ही एंबुलेंस कर्मी की मदद से बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 102 व 108 एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर सर्वोत्तम यादव ने बताया कि डिबाई क्षेत्र के गांव हिरन भूड में आकाश की पत्नी भारती को प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया गया। सूचना मिलते ही 102 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी गुंजन ने महिला की स्थिति को देखते हुए समय रहते उसे प्राथमिक उपचार दिया और एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। जिसमें मां और नवजात दोनों की स्थिति स्वस्थ है।
इसके बाद महिला और नवजात को डिबाई सीएचसी में भर्ती कराया गया। अब महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।