Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsWeather Update Rain Brings Relief from Heat in Shikarpur

बूंदाबादी में सिमट गए बादल, हवाओं से गर्मी में राहत

Bulandsehar News - रविवार को शिकारपुर में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों का आवागमन बाधित रहा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSun, 29 June 2025 11:41 PM
share Share
Follow Us on
बूंदाबादी में सिमट गए बादल, हवाओं से गर्मी में राहत

मौसम का मिजाज रोजाना करवट बदल रहा है। रविवार को जिलेभर में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। लोगों को तपती गर्मी और उसम से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों तक गड़गड़ाहट के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम गिरावट के बाद 32 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। रविवार सुबह से बादलों की आवाजाही के चलते बारिश की संभावना बनी रही। इस दौरान हवाओं के चलने से गर्मी में लोगों को राहत मिली। दोपहर के समय कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश से मौसम सामान्य हो गया।

गर्मी का असर कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम गिरावट के बाद 32 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। आगामी कुछ दिनों तक गड़गड़ाहट के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। शिकारपुर में बारिश से सड़कों पर हुआ जलभराव शिकारपुर। शिकारपुर के देहात क्षेत्र में रविवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, जबकि तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों ने अपने घरों के आंगन में खड़े होकर मौसम का आनंद उठाया। वहीं बारिश की वजह से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया। ऐसे में लोगों का आवागमन बाधित रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें