Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsSkill Development Meeting for Pottery Manufacturers Led by Minister Jayant Chaudhary

जयंत चौधरी के निर्देश पर पॉटरी सिरेमिकों से मिले रालोद नेता

Bulandsehar News - जयंत चौधरी द्वारा आयोजित बैठक में पॉटरी सिरेमिक मैन्युफैक्चर्स के विकास पर चर्चा की गई। केंद्रीय कौशल विकास मंत्री ने रालोद पदाधिकारियों को पॉटरी उद्यमियों के साथ बैठक करने के लिए भेजा। इस बैठक में नए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSun, 22 June 2025 12:37 AM
share Share
Follow Us on
जयंत चौधरी के निर्देश पर पॉटरी सिरेमिकों से मिले रालोद नेता

नगर के पार्टी व्यापारियों के साथ जयंत द्वारा भेजी गई टीम ने बैठक की। बैठक में पॉटरी सिरेमिक मैन्युफैक्चर्स में तलाशे जाएंगे। स्किल विकास मंत्रालय के तहत नव रोजगार, केंद्रीय कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी ने रालोद पदाधिकारियों को पॉटरी उद्यमियों के पास भेजा। केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जयंत चौधरी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कुंवर पीके सिंह को खुर्जा पॉटरी मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के साथ बैठक करने को भेजा और सिरेमिक पॉटरी इंडस्ट्रीज में स्किल विकास मंत्रालय के तहत कैसे पॉटरी सिरेमिक मैन्युफैक्चर्स को विकसित किया जाए। इसे लेकर मंथन किया गया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कुंवर पीके सिंह ने पॉटरी मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद बुलंदशहर में खुर्जा पॉटरी सिरेमिक मैन्युफैक्चर्स को स्किल विकास को लेकर जयंत चौधरी बहुत गंभीर है।

पॉटरी मैन्युफैक्चर्स विकास के लिए नए शोध आयाम रोजगार स्थापित किए जाएंगे। रालोद जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान ने कहा कि पॉटरी मैन्युफैक्चर्स में कार्यरत वर्कर को स्किल के तहत विकसित किया जाएगा। रालोद जिला संयोजक डॉ. कुंवरवीर सिंह ने कहा कि केंदीय मंत्री जयंत चौधरी कौशल विकास मंत्रालय के तहत रोजगार सृजन के लिए प्रयासरत हैं। मैन्युफैक्चर्स एसोसियन के अध्यक्ष रवि राणा, कृष्ण गोपाल, दर्शन छतवाल, सोनू बंसल, वेदपाल सिंह, दलवीर सिंह, विनीत, विजय खुराना, शाबीर खान, पवन आदि पॉटरी मैन्युफैक्चर्स के एसोसियन के सदस्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें