Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsSevere Heatwave Strikes as Rain Clouds Fade Temperature Soars to 38 C

गर्मी में निकल रहा दम, बचाव को बारिश का इंतजार

Bulandsehar News - बारिश के बादल कमजोर होने के कारण भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। पसीने से तर-बतर लोग दो मिनट भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। शुक्रवार को तापमान 28 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरFri, 27 June 2025 07:07 PM
share Share
Follow Us on
गर्मी में निकल रहा दम, बचाव को बारिश का इंतजार

बारिश के बादल कमजोर होने के बाद गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। भीषण गर्मी और उमस से लोग पसीनों से तर-बतर हो गए हैं। गर्मी में राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को सूर्यदेव के तीखे तेवर और भीषण उमस ने बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। गर्मी में लोगों को दो मिनट भी निकलना मुश्किल हो गया। न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तेज बारिश हो सकती है। तापमान में भी गिरावट की संभावना है। गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया है।

भीषण गर्मी और तपिश से लोग परेशान है। सुबह उमस से लोगों के पसीने छूट रहे हैं तो दोपहर में तेज धूप से लोगों को तपिश का अहसास हो रहा है। तमाम प्रयासों के बाद भी गर्मी में राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को भी सुबह से लोग गर्मी से बचाव को बारिश का इंतजार करते नजर आए, मगर दिन बढ़ने के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ता गया। चिलचिलाती धूप से धरती से भी आग निकलती रही। इससे उमस का असर बढ़ गया। दिनभर लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ दिनों में तापमान में गिरावट के साथ बारिश की संभावना है। गर्मी से राहत मिल सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें