Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsRising Ganga Water Level Triggers Flood Preparedness in Himalayan Regions

गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया

Bulandsehar News - पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण गंगा का जल स्तर 24 घंटे में 2 फीट बढ़ गया है। प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष और चार बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं। जल स्तर बढ़ने से स्नान घाटों की कई सीढियां...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरWed, 25 June 2025 12:12 AM
share Share
Follow Us on
गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया

पहाड़ी भागों में हो रही लगातार बारिश के चलते गंगा का जलस्तर 24 घंटे में 2 फीट बढ़ने से प्रशासन चौकन्ना हो गया है। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने तहसील में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर गंगा तटीय गांव में बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। मंगलवार को गंगा का जल स्तर दो फिट बढ़ने से गंगा ने बाढ़ के संकेत दे दिये हैं। जल बढ़ने से स्नान घाटों की कई सीढियां जलमग्न हो गई हैं। जिसके चलते श्रद्धालु किनारे पर ही बैठकर ही गंगा स्नान कर रहे हैं। बढ़ते जल स्तर को देखकर प्रशासन ने भी बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

नाविकों का मानना है, कि बरसात में गंगा में जलस्तर बढ़ाना स्वाभाविक है, फिलहाल स्थिति सामान्य है। जून माह के अंत तक गंगा का जलस्तर काफी बढ़ जाएगा। चार बाढ़ चौकी स्थापित एसडीएम प्रियंका गोयल ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए गंगा तटीय क्षेत्रों में बाढ़ 4 चौकियां तथा तहसील परिसर में बाढ़ नियंत्रण केंद्र बनाया गया है। इनमें राजस्व विभाग, खंड विकास कार्यालय के अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारीयों की तैनाती की गई है। यह कर्मचारी 24 घंटे बाढ़ की स्थिति पर निगरानी रखेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें