Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsHundreds Attend BJP s Mango Party in Shikarpur Discuss Regional Issues

नए भारत की तरह बनेगा नया शिकारपुर : डॉ. चंद्रमोहन

Bulandsehar News - भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन द्वारा आयोजित मैंगो पार्टी में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस समारोह में आम के विभिन्न स्वादों का आनंद लेते हुए लोगों ने क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की। डॉ. चंद्रमोहन ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSun, 22 June 2025 06:13 PM
share Share
Follow Us on
नए भारत की तरह बनेगा नया शिकारपुर : डॉ. चंद्रमोहन

भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन द्वारा आयोजित मैंगो पार्टी तथा स्नेह मिलन समारोह में शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। फलों के राजा आम की कई किस्मों तथा अन्य व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए मैंगो पार्टी में शामिल लोगों ने क्षेत्रीय समस्याओं पर विचारों का आदान प्रदान किया। इस मौके पर डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि भाजपा की सरकार में अपराधियों तथा गुंडा और माफिया या तो जेल में हैं या प्रदेश से पलायन कर गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न सिर्फ भाईचारा बढ़ता है बल्कि अपनी समस्याओं तथा सुझावों को मंच पर रखने का मौका भी मिलता है।

नए भारत की तर्ज़ पर नया शिकारपुर प्रदेश के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाएगा। इस मौके पर राजकुमार राघव,प्रणव राघव,अभिषेक रघुवंशी, संजय चौधरी,पदम सिंह तौमर, मंगलसेन गुप्ता, अरुण सिंघल, शेरपाल सिंह, पीतम सिंह, राजवीर सिंह, अनुज चौधरी, सोमवीर सिंह, भोला चौधरी, राकेश शर्मा, मनोज शर्मा, अनुज चौधरी, सुधीर राघव, मंगलसेन गुप्ता, रेशमपाल बघेल, झलक प्रताप, विनीश सेठ आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें