सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाएं : भूपेंद्र चौधरी
Bulandsehar News - भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने केंद्र सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल को सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित बताया। उन्होंने जिला कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार...
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। केंद्र सरकार के 11 साल का कार्यकाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष डीएम रोड पर होटल ग्रीन इंडिया केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संगठनात्मक अभियान के निमित्त जिला कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार के जनकल्याण के कार्यों को जनता के बीच जाकर बताएं। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने भी संबोधित किया।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने और संचालन संतोष वाल्मीकि और दीपक ऋषि ने संयुक्त रूप से किया। सांसद डॉ. भोला सिंह, विधायक अनिल शर्मा, विधायक देवेंद्र लोधी, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विधायक मीनाक्षी सिंह, विधायक सीपी सिंह, पालिकाध्यक्ष दीप्ति मित्तल, शिकारपुर पालिकाध्यक्ष राजबाला सैनी आदि ने विचार रखे। इस दौरान सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डीके शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, हिमांशु मित्तल, अजय त्यागी, संजय चौधरी, संजय गुर्जर, दीपक दुल्हेरा,भवतोष गुर्जर, ऋषिपाल शर्मा, भीष्म सिसोदिया, बिल्लू पंडित, कुलदीप चौधरी, जयप्रकाश शर्मा, पूजा गुप्ता, कमल मकवाना, प्रदीप अग्रवाल, पुष्कर सिंह ,ललित सिंह, अशोक चौधरी, केपी सिंह, आनंद चौधरी, कृष्णपाल, डम्बर सिंह, कल्पना वर्मा, प्रवेश कौशिक, कुसुम गौतम, सर्वेश वर्मा, रीता लोधी आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।