Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar News8-Year-Old Rudra from Khurja Impresses MP Manoj Tiwari with His Stunt Skills

तीन हजार से अधिक सपाटे लगाने वाले रुद्र की सांसद मनोज तिवारी ने की प्रशंसा

Bulandsehar News - खुर्जा के नगला कोठी निवासी आठ वर्षीय रुद्र रोजाना ढाई से तीन हजार सपाटे लगाते हैं। उन्हें प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया है। हाल ही में, सांसद मनोज तिवारी ने रुद्र की प्रतिभा की सराहना की और इसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरThu, 5 June 2025 03:05 AM
share Share
Follow Us on
तीन हजार से अधिक सपाटे लगाने वाले रुद्र की सांसद मनोज तिवारी ने की प्रशंसा

खुर्जा के नगला कोठी निवासी आठ वर्षीय रुद्र रोजाना लगभग ढाई से तीन हजार सपाटे लगाते हैं। इसके अलावा व्यायाम और अन्य स्टंट भी बखूबी करते हैं। इसके लिए उनको कई बार प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। रुद्र के पिता प्रकाश कुमार ने बताया कि परिचित के माध्यम से मंगलवार को उन्होंने दिल्ली में सांसद मनोज तिवारी से मुलाकात की। जहां पर सांसद ने रुद्र की प्रतिभा की प्रशंसा की और इस प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की बात कही। इसके लिए उन्होंने रुद्र की फोटो व वीडियो भी लिए। साथ ही रुद्र से उनके खान-पीन और नियमित दिनचर्या की जानकारी ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें