Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Brijbhushan Sharan's reaction on Priyanka Gandhi contesting elections from Wayanad

बड़ी देर कर दी; प्रियंका गांधी के वायनाड लड़ने पर बृजभूषण शरण सिंह बोले- डर से यूपी में नहीं लड़ीं

प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह सुरक्षित जगह चुनी हैं। वह सांसद बन सकती हैं लेकिन इससे देश की राजनीति पर कोई हलचल नहीं होने वाली है। अब बहुत देर हो चुकी है।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 16 Oct 2024 01:40 PM
share Share
Follow Us on
बड़ी देर कर दी; प्रियंका गांधी के वायनाड लड़ने पर बृजभूषण शरण सिंह बोले- डर से यूपी में नहीं लड़ीं

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के वायनाड से चुनाव लड़ने पर बीजेपी पुर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का रिएक्शन सामने आया है। बृजभूषण शरण सिंह ने बयान दिया है कि प्रियंका गांधी ने एक सुरक्षित जगह का चयन किया है। वह चुनाव लड़ेंगी तो वायनाड उनके लिए सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र है। वह सांसद बन सकती हैं लेकिन इससे देश की राजनीति पर कोई हलचल नहीं होने वाली है। अब बहुत देर हो चुकी है।

उन्होंने यूपी में भी बहुत प्रचार किया और अंत राहुल गांधी चुनाव लड़े। रायबरेली और सुलतानपुर की जनता इंतजार कर रही थी। सच्चाई तो यह वह डर से चुनाव नहीं लड़ी। दरअसल, प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। केरल की वायनाड सीट पर उपचुनाव 13 नवंबर को होना है। इस सीट पर उपचुनाव से प्रियंका गांधी का चुनावी राजनीति में पदार्पण हो रहा है।

अभी तक उन्होंने अपने परिवार और पार्टी के रणनीतिकार और स्टार प्रचारक के तौर पर भूमिका निभाई है। इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर यूपी जैसे महत्वपूर्ण राज्य में काम किया है। कई अन्य राज्यों की रणनीति में वे अपनी अहम भूमिका निभा चुकी है। पहली बार है जब वे ख़ुद कोई चुनाव लड़ने जा रही हैं। पार्टी में उन्हें क्राइसिस मैनेजर के तौर पर भी देखा जाता है।

जून में ही की थी चुनाव में उतारने की घोषणा

कांग्रेस ने 17 जून को ही वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी के चुनाव में उतरने की घोषणा कर दी थी। दिल्ली में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की बैठक में उनकी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा की गई थी। उस बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद थे। प्रियंका गांधी वाड्रा हालांकि 1999 से सक्रिय रूप से राजनीति में शामिल हैं। शुरुआत में उन्होंने अमेठी में अपनी मां सोनिया गांधी के लिए प्रचार किया था, लेकिन खुद चुनाव कभी नहीं लड़ा। इस बार प्रियंका गांधी वायनाड से राजनीति में डेब्यू कर रही हैं। वायनाड के हाई प्रोफाइल उपचुनाव में प्रियंका गांधी पर सबकी निगाहें रहेंगी। इसके पहले राहुल गांधी इस सीट से सांसद रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें