दुल्हन की चाल से चित हो गए ससुराल वाले, मायके वालों ने भी पकड़ लिया माथा, थाने में बताई ख्वाहिश
संतकबीर नगर में एक दुल्हन ने ऐसी चाल चली कि ससुराल मायके से लेकर ससुराल वाले भी चित हो गए। दूल्हे को भी दुल्हन की इस शातिरदाना चाल का अंदाजा नहीं लगा सका। जिसका दुल्हन ने फायदा भी उठाया।

यूपी के संतकबीर नगर में एक दुल्हन ने ऐसी चाल चली कि ससुराल मायके से लेकर ससुराल वाले भी चित हो गए। दूल्हे को भी दुल्हन की इस शातिरदाना चाल का अंदाजा नहीं लगा सका। जिसका दुल्हन ने फायदा भी उठाया। शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। यहां तीन दिन तक रुकी। सुहागरात पर दूल्हा जब दुल्हन के पास पहुंचा तो उसने आनाकानी शुरू कर दी। तीन दिन बाद दुल्हन प्रेमी को बुलाकर उसके साथ फरार हो गई। इसकी जानकारी जब ससुराल वालों को हुई तो उन्होंने लड़की के मायके वालों को पूरी बात बताई। इसके बाद दुल्हन की खोजबीन शुरू की गई। दुल्हन और उसके प्रेमी को पकड़ लिया गया। फिर दोनों थाने पहुंचे। दुल्हन ने पुलिस के सामने अपनी ख्वाहिश बता दी। दुल्हन की बात सुनकर लड़की के मायके वाले और ससुराल वाले दंग रह गए।
पूरा मामला धनघटा थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक युवती का उसके प्रेमी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घर वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने 10 जून को पास के गांव में उसकी दूसरी जगह शादी कर दी। घर वालों के दबाव में लड़क ने शादी तो कर ली लेकि वह अपने प्रेमी को नहीं भुला सकी। वह लगातार प्रेमी से संपर्क में रही। शादी के बाद लड़की ससुराल पहुंची। सुहागरात पर दूल्हा जब दुल्हन के पास पहुंचा तो वह आनाकानी करने लगी। दुल्हन तीन दिन तक ससुराल में रही। दुल्हन ने प्रेमी को फोन करके बुला लिया और फिर वह मौका पाते ही प्रेमी संग फरार हो गई। दुल्हन के भागने की जानकारी दूल्हे को हुई तो उसने अपनी ससुराल में बताया। बेटी की हरकत सुनकर ससुराल वालों ने भी माथा पकड़ लिया। इसके बाद दुल्हन के भाई ने अपनी बहन को खोजना शुरू कर दिया।
दुल्हन अपने भाई के हत्थे चढ़ गई। साथ में उसका प्रेमी भी पकड़ा गया। लड़की का भाई अपनी बहन और उसके प्रेमी को लेकर लौट ही रहा था। सहजनवा थाना क्षेत्र में पहुंचते ही लड़की ने हंगामा शुरू कर दिया। लड़की का हंगामा देखकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बात थाने तक पहुंची। यहां लड़की के मायके और ससुराल वालों को बुलाया गया। पुलिस के सामने लड़की ने अपनी ख्वाहिश बताई तो सभी दंग रह गए। लड़की का कहना था कि उसने घर वालों के दबाव में दूसरी जगह शादी कर ली थी, लेकिन वह अपने प्रेमी से प्यार करती है। उसी के साथ आगे की जिंदगी बिताना चाहती है। इसके बाद पुलिस ने भी दोनों के बालिग होने का हवाला देकर साथ रहने की मंजूरी दे दी।
छह साल से युवती का चल रहा था प्रेम-प्रसंग
युवती का छह साल से युवक संग प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों चोरी-छिपे मिलते थे। घर वालों को जब दोनों के प्यार की जानकारी हुई तो मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी। लड़की ने प्रेमी से मिलना जारी रखा। इधर लड़की के घर वालों ने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। लड़की के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था, जिसके बारे में न तो मायके वालों को पता चला और न ही शादी के बाद उसके ससुराल वालों को। वह अपने प्रेमी संग जिंदगी बिताना चाहती थी। इसीलिए ससुराल में तीन दिन रुकने के बाद वह प्रेमी संग फरार हो गई।