करंट से प्रधान पुत्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Bijnor News - बिजनौर के सराय काजियान गांव में एक आठ वर्षीय लड़के युवराज की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने घर में खेल रहा था, जब वह पंखे के पास पहुंचा और करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां...

बिजनौर। सराय काजियान गांव में करंट लगने से प्रधान के आठ वर्षीय इकलौते बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। शुक्रवार शाम सराय काजियान निवासी ग्राम प्रधान लोकेश देवी पत्नी करन सिंह का आठ वर्षीय बेटा युवराज घर में खेल रहा था। बताया जाता है कि खेलते हुए वह पंखे के पास पहुंच गया। पंखे में पहले से उतरे करंट की चपेट में आने से युवराज काफी दूर जाकर गिरा। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवराज की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
परिजनों ने बताया कि आठ वर्षीय युवराज चार बहनों का इकलौता भाई था। साथ ही वह देहरादून में कक्षा 2 में पढ़ाई करता था। नटखट होने के कारण पूरे परिवार का वह लाड़ला था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।