Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsHusband Files Complaint After Wife Stabbed by Neighbors in Najibabad

महिला पर किया चाकू से वार, दो गिरफ्तार

Bijnor News - नजीबाबाद में वसीम ने थाने में शिकायत दी कि उसके पड़ोसियों मुजम्मिल और शावेज ने उसकी पत्नी के साथ गाली गलौच की और जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया। इस घटना में उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरFri, 27 June 2025 11:16 PM
share Share
Follow Us on
महिला पर किया चाकू से वार, दो गिरफ्तार

नजीबाबाद। वसीम पुत्र अब्दुल रशीद निवासी ग्राम घिसटपुरी, नजीबाबाद ने थाने में तहरीर दी कि मुजम्मिल पुत्र इरशाद व शावेज पुत्र इसरार निवासी ग्राम पर्वतपुर मखदूमपुर उर्फ घिसटपुरी थाना नजीबाबाद ने उसकी पत्नी के साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से पेट मे धारदार चाकू से वार किया, जिससे वह घायल हो गयी। तहरीर के आधार पर थाना नजीबाबाद पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। एसआई नक्षत्रपाल सिंह व उनकी टीम ने अभियोग में वांछित मुजम्मिल व शावेज को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो घरेलू छुरी बरामद की गयी। दोनो आरोपियों का संबधित धाराओं में चालान कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें