भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारी का किया स्वागत
Bijnor News - भाजपा मंडल अध्यक्ष अंजलि मित्तल ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया, जिसमें पंडित सचिन शर्मा को महामंत्री और अन्य नेताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। नवनियुक्त महामंत्री ने पार्टी की...

भाजपा मंडल अध्यक्ष अंजलि मित्तल ने शीर्ष नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ‘बॉबी के दिशा निर्देशानुसार अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। पंडित सचिन शर्मा व ओम प्रकाश सैनी को महामंत्री, अरुण शर्मा, पंकज चौहान, सोहन सैनी, शिवम (लवी मित्तल),गर्वित चौधरी,अनुज वर्मा को उपाध्यक्ष, इंदु ठुकराल, चौधरी दिनेश कुमार,अमिचंद रवि, जितेंद्र राठी, हरमीत सिंह मल्होत्रा ,अतुल भारती को मंडल मंत्री, सरिता बिश्नोई को कोषाध्यक्ष बनाया है। मंगलवार की दोपहर स्टेशन रोड सुयश कांप्लेक्स परिसर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगीना के अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम राईन के नेतृत्व में नवनियुक्त मंडल महामंत्री पंडित सचिन शर्मा का व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं संरक्षकों ने फूल माला पहना कर स्वागत कर शुभकामनाएं दी गई।
नवनियुक्त मंडल महामंत्री पंडित सचिन शर्मा ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र को आत्मसात कर संगठन को मजबूत बनाएंगे आने वाले 2027 में नगीना में भी कमल खिलाएंगे। कार्यक्रम में मंडल मंत्री बने हरमीत मल्होत्रा को भी सभी ने फूल माला पहना कर के शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, नवीन माहेश्वरी, शिव शंकर सक्सेना, अमित गुप्ता, डॉ. संजय शर्मा, हरमीत मल्होत्रा, प्रधान आफताब अहमद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।