Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsBijnor Hosts Kharif Productivity Workshop and Rapid Maize Development Fair for Farmers

किसान मेले में सहफसली खेती करने पर जोर, स्टॉलों का किया निरीक्षण

Bijnor News - बिजनौर में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी और त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत किसान मेले का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह ने किसानों को सहफसली खेती, फसल चक्र और जैविक खेती के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरFri, 27 June 2025 10:41 PM
share Share
Follow Us on
किसान मेले में सहफसली खेती करने पर जोर, स्टॉलों का किया निरीक्षण

बिजनौर। जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद स्तरीय मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह ने किसानों से सहफसली खेती करने, फसल चक्र अपनाने एवं फसलों की समय से बुआई करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि किसान अधिक से अधिक जैविक खेती कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। शुक्रवार को काकरान वाटिका में आयोजित किसान मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि और डीएम जसजीत कौर द्वारा कृषि से सम्बद्व विभागों तथा निजी उर्वरक कीटनाशक विके्रताओं द्वारा लगायी गयी स्टालों का निरीक्षण किया गया।

जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया द्वारा कृषि विभाग में संचालित योजनाओं में देय अनुदान के विषय में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। डीएम जसजीत कौर द्वारा किसानों को बाजारा बीज, मूंगफली और मूंग की मिनी किट दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने भी किसानों को खेती की नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराई। सीवीओ डाक्टर लोकेश अग्रवाल ने पशुओं में होने वाली बीमारी और उनकी रोकथाम एवं उपचार के विषय में किसानों को बताया। डीएचओ ने भी किसानों को विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। डा घनश्याम वर्मा उप कृषि निदेशक बिजनौर द्वारा गोष्ठी में आए कृषकों को अपना परिचय देते हुए विभाग में चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। किसान मेले का शानदार संचालन पूर्व विषय वस्तु विशेषज्ञ योगेन्द्र पाल सिंह योगी ने किया। किसान मेले में संजीव मलिक जिला पंचायत सदस्य, उपकृषि निदेशक डा0 घनश्याम वर्मा, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया, कृषि वैज्ञानिक डा0 केके सिंह, डा0 प्रतिमा गुप्ता, अरविंद चौधरी, रजत सन्नी चौधरी, कुलदीप सिंह, रोहिताश, सचिन आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें