Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsUttar Pradesh Revenue Inspector Association Holds Biennial Convention in Basti

अजय कुमार अध्यक्ष, धीरेन्द्र मोहन मंत्री बने

Basti News - बस्ती में उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। वक्ताओं ने सरकार की कर्मचारियों की मांगों को अनसुना करने की आलोचना की। चुनाव में अजय सिंह को अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का चयन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीTue, 24 June 2025 02:08 PM
share Share
Follow Us on
अजय कुमार अध्यक्ष,  धीरेन्द्र मोहन मंत्री बने

बस्ती। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन बस्ती सदर तहसील सभागार में हुआ। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य कर्मचारियों की मांगों को लगातार अनसुनी कर रही है और पुरानी पेंशन बहाल करने की दिशा में सरकार चुप है, ऐसे में अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। अधिवेशन के दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी प्रदेश संगठन मंत्री पूर्वी जोन राम बहादुर पांडेय और बस्ती मंडल अध्यक्ष लाल कृष्ण श्रीवास्तव, मंडलीय मंत्री देवी पाटन मंडल करूणेश कुमार की देख रेख पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। अजय सिंह अध्यक्ष, सूर्यभान वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुभाष चंद्र यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष, धीरेंद्र मोहन त्रिपाठी मंत्री, उमापति उपाध्याय उप मंत्री, दिनेश पांडेय कोषाध्यक्ष, नंदलाल संगठन मंत्री और त्रिलोचन कुमार पांडेय को सम्प्रेक्षक घोषित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें