Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsTragic Highway Accident Claims Young Man s Life in Basti

फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई बाइक, रेलिंग से टकराकर युवक की मौत

Basti News - बस्ती। हाईवे पर हादसे में युवक की मौत हो गई। यह हादसा नगर थाने

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSat, 28 June 2025 12:31 PM
share Share
Follow Us on
फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई बाइक, रेलिंग से टकराकर युवक की मौत

बस्ती। हाईवे पर हादसे में युवक की मौत हो गई। यह हादसा नगर थाने के फुटहिया फ्लाईओवर पर हुआ। जहां पर अनियंत्रित बाइक लेकर युवक ओवरब्रिज पर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित किया। धर्मदेव द्विवेदी (35) पुत्र दीपक द्विवेदी निवासी आनंदनगर कटरा बाइक से गुरुवार देर रात करीब 11 बजे अपने पैतृक घर खलवा थाना दुबौलिया जा रहे थे। वहां पर मांगलिक कार्यक्रम आयोजित था। फुटहिया फ्लाईओवर के पास रेलिंग पर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई।

धर्मदेव परिवार का एकमात्र सहारा थे। वे गोरखपुर में एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। उनके पिता दीपक द्विवेदी राजस्व विभाग से सेवानिवृत होकर घर पर रहते हैं। इनकी दो बहने हैं। मृतक धर्मदेव के एक सात वर्ष का बेटा है। हादसे में मौत की सूचना सुनकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। फुटहिया चौकी इंचार्ज सचिन्द्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें