सरयू नदी से गुजरा जलयान कैटमारन
Basti News - सरयू नदी में कटरिया-चांदपुर तटबंध के पास एक कैटमारन जलयान तेजी से गुजरा, जिसे देखकर लोग खुश हुए। केंद्र सरकार ने कलकत्ता से अयोध्या तक राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-40 की घोषणा की है। जलयान चलाने का ट्रॉयल...

बस्ती। सरयू नदी में कटरिया-चांदपुर तटबंध के पास एक जलयान गुजरता हुआ दिखाई दिया। कैटमारन जलयान गुजरता देखकर बंधे के आस-पास देखने वालों का मजमा लग गया। नदी में आमतौर से नाव ही चलती हैं। लोग जलयान गुजरता देख काफी खुश नजर आ रहे थे। यह जलयान तेजी के साथ क्षेत्र से गुजरते हुए अयोध्या की ओर निकल गया। इस पर एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार नजर आ रहे थे। जानकारों का कहना है कि केंद्र सरकार ने कलकत्ता से अयोध्या तक राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-40 घोषित किया है। इस जलमार्ग पर नियमित रूप से जलयान चलाया जाना है। इसी कड़ी में जलयान चलाने का ट्रॉयल किया जा रहा है।
लोगों का यह कहना है कि जिस तरह आसानी से इस बार यह कैटमारन जलयान इधर से गुजरा है, उससे प्रतीत होता है कि सरकार की यह मंशा जल्द ही सफल होगी। माल ढुलाई के लिए सरयू में जल्द ही मालवाहक जहाज तैरते हुए नजर आने लगेंगे। पिछले साल 24 जनवरी 2024 को सरयू नदी से गुजरते समय इसी प्रकार का जलयान कटरिया-चांदपुर के सामने उथले जल में फंस गया था। इस जलयान को अयोध्या में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 20 जनवरी को अयोध्या पहुंचना था। सरयू से गुजरते समय यह जलयान बलिया से लेकर अयोध्या तक कई जगह फंस गया था। बड़ी मुश्किल से यह यहां से गुजर सका था। पिछले बार की अपेक्षा इस बार यह जलयान यहां से तेजी से गुजर गया। हल्की बरसात के कारण नदी में पानी थोड़ा बढ़ा है, जिससे जलस्तर बढ़ गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।