Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsPM Modi to Address Nation in Mann Ki Baat on June 29 from Basti

कल प्रधानमंत्री ‘मन की बात कार्यक्रम में बस्ती की महिला से करेंगे संवाद

Basti News - बस्ती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 जून को मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात की

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSat, 28 June 2025 12:20 PM
share Share
Follow Us on
कल प्रधानमंत्री ‘मन की बात कार्यक्रम में बस्ती की महिला से करेंगे संवाद

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 जून को मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात की 123वीं कड़ी के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वह बस्ती जनपद के केंद्र से संवाद करेंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद ने दी। कार्यक्रम का आयोजन बालाजी प्रकाश में सुबह 9.30 बजे से 10 तक किया गया है। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व्यापारियों और महिलाओं से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे। बस्ती में आयोजन की जिम्मेदारी अमृत कुमार वर्मा को सौंपी गई है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं संयोजक विजय बहादुर पाठक, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय उपस्थित रहेंगे।

दिल्ली से एक विशेष टीम कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने बस्ती पहुंच चुकी है। बस्ती के संवाद को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें