Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsPM Modi to Address Nation in Mann Ki Baat 123rd Edition from Basti on June 29

‘मन की बात कार्यक्रम में बस्ती से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री

Basti News - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 जून को बस्ती से 'मन की बात' कार्यक्रम के 123वें एपिसोड में देश को संबोधित करेंगे। यह आयोजन सुबह 9.30 से 10 बजे तक होगा, जिसमें वे व्यापारियों और महिलाओं से जुड़ी बातें...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSat, 28 June 2025 03:52 AM
share Share
Follow Us on
‘मन की बात कार्यक्रम में बस्ती से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 जून को मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात के 123वीं कड़ी के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वे बस्ती जनपद के केंद्र से संवाद करेंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद ने दी। केंद्र सरकार ने बस्ती जिले को चुना है, जो गौरव का विषय है। कार्यक्रम का आयोजन बालाजी प्रकाश में सुबह 9.30 बजे से 10 तक किया गया है। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व्यापारियों और महिलाओं से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम की निगरानी पीएमओ और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े करते हैं।

बस्ती में आयोजन की जिम्मेदारी अमृत कुमार वर्मा को सौंपी गई है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं संयोजक विजय बहादुर पाठक, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय उपस्थित रहेंगे। दिल्ली से एक विशेष टीम कार्यक्रम के तैयारियों का जायजा लेने बस्ती पहुंच चुकी है। बस्ती के संवाद को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। बताते चलें कि मन की बात कार्यक्रम को बूथों व विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर देखा जाता है। कार्यक्रम को देखते हुए फोटो नमो एप और भाजपा कार्यालय के माध्यम से भेजा जाता है। पिछले माह के दौरान बस्ती जनपद देश में पांचवें स्थान पर रहा। यहां के सर्वाधिक स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम को देखा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें