पैमाइश कर राजस्व कर्मियों ने गाड़ा था निशानी पत्थर, दबंगों ने उखाड़ा, हुआ केस
Basti News - बस्ती के सोनहा पुलिस ने पक्की पैमाइश की गई जमीन पर पत्थर उखाड़ने, फसल काटने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोहर्रम अली ने पुलिस में शिकायत की थी कि...

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सोनहा पुलिस ने पक्की पैमाइश की गई जमीन पर लगा पत्थर उखाड़ने, फसल काटने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के भानुपर गांव निवासी मोहर्रम अली ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया मेरी जमीन जोगिया में स्थित हैं। उसी जमीन की पक्की पैमाइश कराने के लिए एसडीएम भानपुर के न्यायालय में वाद दायर किया था। तीन जनवरी 2025 को पत्थर नसब के लिए आदेश पारित किया गया। बताया 19 मार्च को राजस्व व पुलिस बल के मौजूदगी में गाटे की पैमाइश की गई। बताया सात अप्रैल को सुबह आठ बजे विपक्षी रंगीलाल, राजेंद्र, महेंद्र व धर्मेद्र ने लाठी-डंडा लेकर राजस्व टीम द्वारा गाड़ा गया पत्थर उखाड़ कर फेंक दिया और फसल को काट लिया।
विरोध करने पर चारों लोग ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस बावत प्रभारी निरीक्षक मोती चंद राजभर ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।