भाजपा के 12 मंडलों की कार्यकारिणी घोषित, 14 का इंतजार
Basti News - - क्षेत्रीय अध्यक्ष की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष ने की घोषणा - क्षेत्रीय अध्यक्ष की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष ने की घोषणा - क्षेत्रीय अध्यक्ष की संस्तुति पर

बस्ती, हिटी। भाजपा ने जिले 12 मंडल इकाइयों के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दिया है। जिले के कुल 26 मंडलों में से 14 मंडल इकाइयों के जिलाध्यक्ष का निर्वाचन व पदाधिकारियों का मनोनयन होना शेष है। यह घोषणा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने क्षेत्रीय कार्यालय से संस्तुति पत्र प्राप्त करने के बाद की। उन्होंने कहा कि जल्द ही शेष मंडल कमेटियों का निर्वाचन प्रक्रिया पूरा कर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष की ओर से गुरुवार को जारी सूची में विशेषरगंज मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह, हरदी के लवकुश शुक्ल, दुबौलिया के गंगेश सिंह, गौर के राजेश कमलापुरी, कप्तानगंज के गौरवमणि त्रिपाठी, रुधौली के सुजीत सोनी, साऊंघाट के कामेन्द्र चौहान, बहादुरपुर के विजय भान सिंह, बनकटी के अंकित पांडेय, कलवारी के संजय चौरसिया, महसो के वेदप्रकाश त्रिपाठी और महादेवा के मंडल अध्यक्ष दुर्गेश अग्रहरि की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।
प्रत्येक कार्यकारिणी में छह मंडल उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, आईटी संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक व सदस्यों को शामिल किया गया है। प्रत्येक कार्यकारिणी में 61 सदस्य शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।