पत्नी बनाने का झांसा देकर चार साल तक किया यौन शोषण
Bareily News - गुलड़िया के एक गांव में एक महिला ने अपने पड़ोसी पर चार साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का पति मजदूरी के लिए बाहर रहता है, इसी दौरान उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। जब महिला गर्भवती हुई, तो...

गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव महिला ने प्रेमी पर चार साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एक गांव की महिला का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। इसी बीच महिला का पड़ोसी से प्रेम प्रसंग चलने लगा। महिला का आरोप है कि प्रेमी ने खुद की शादी न करने और महिला को पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर विवाहिता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह प्रेम प्रसंग में चार साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब महिला गर्भवती हो गई तो वह छोड़कर भाग गया। विवाहिता ने बताया कि वह चुपचाप किसी और से शादी करने की कोशिश में लगा है।
महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बड़ागांव चौकी इंचार्ज ने राजेश राजेश कुमार रावत ने बताया कि अभी मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।