Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsRoof Collapse Injures Five in Gorakhpur During Night

घर में सो रहे लोगों पर गिरी खपरैल, पांच घायल

Bareily News - मीरगंज, संवाददाता। गांव में रात में सो रहे लोगों के ऊपर खपरैल का सीमेंट की चादरें गिर गईं। परिजन मलवे में दब गए। ग्रामीणों ने मलवा हटाकर उनको बाहर निक

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीFri, 27 June 2025 07:30 PM
share Share
Follow Us on
घर में सो रहे लोगों पर गिरी खपरैल, पांच घायल

फोटो संख्या 02,03 मीरगंज, संवाददाता। रात में सो रहे लोगों के ऊपर खपरैल गिर गया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उनको बाहर निकाला। पांच लोग घायल हो गए। गोरा लोकनाथपुर में ओमप्रकाश जाटव का मकान है। गुरुवार रात में परिजन खपरैल व सीमेंट की चादरों के कमरों में सो रहे थे। रात में दीवार के साथ खपरैल व सीमेंट की चादरें नीचे सो रहे लोगों के ऊपर गिर गईं। जिसमें वह सभी मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। हादसे में नत्थूलाल, गनेशी देवी, समीक्षा, अनुराधा एवं धीरेंद्र सिंह घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को प्राथमिक उपचार कराया।

प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने बताया रात में 11.00 बजे खपरैल का मकान गिर गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें