टूटी पटरी के चलते मकरंदपुर में 46 मिनट रोकी गई कासगंज पैसेंजर
Bareily News - कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को मकरंदपुर स्टेशन पर टूटी पटरी के कारण रोका गया। यात्रियों ने हंगामा किया, जिसके बाद 46 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया। यह घटना 5 मई को भी हुई थी। पटरी की मरम्मत के...

कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को टूटी पटरी के चलते मकरंदपुर स्टेशन पर रोका गया। इसपर परेशान यात्रियों ने ने हंगामा किया। 46 मिनट के बाद ट्रेन चलाई गई। पांच मई को भी यहां पर पटरी टूटी थी। रेल यात्रियों ने राहुल कश्यप, विवेक सिंह आदि ने बताया, कासगंज पैसेंजर बरेली से रवाना हुई। बुधवार को सुबह करीब पौने नौ बजे के समय ट्रेन मकरंदपुर पहुंची। तीन मिनट ठहराव के बाद ट्रेन को रवाना किया जाना था। जैसे ही सिग्नल दिया गया, तभी किसी ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। आउटर पर रेल पटरी चटकी हुई है। स्टेशन मास्टर ने सिग्नल को ग्रीन से रेड करा दिया।
धीरे-धीरे 20 मिनट हो गए। ट्रेन में बदायूं जाने वाले डेली पैसेंजर काफी थे। उन्होंने हंगामा कर दिया। कुछ यात्री लोको पायलट और कुछ ट्रेन गार्ड के पास पहुंच गये। वहां हंगामा करने लगे, तब यात्रियों को बताया गया। आगे पटरी टूटी है। उस पर मरम्मत कार्य चल रहा है। रेल पथ निरीक्षक और इंजीनियरिंग टीम के लोग पहुंचे। क्लिप लगाकर पटरी को ठीक करके 15 की रफ्तार से कॉशन पर ट्रेन को निकाला गया। इसके बाद पटरी पर वेल्डिंग कार्य कराया गया। करीब 46 मिनट बाद ट्रेन मकरंदपुर से रवाना हुई। तब यात्रियों ने राहत की सांस ली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।