बंद पड़ी फैक्ट्री में फिर दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने की काम्बिंग
Bareily News - हाफिजगंज में बंद पड़ी खेतान फैक्ट्री में शुक्रवार रात तेंदुआ देखा गया। वन कर्मियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है और गांवों में लोगों को अकेले खेतों पर न जाने की सलाह दी है। चौकीदार ने...

हाफिजगंज। बंद पड़ी खेतान फैक्ट्ररी में शुक्रवार की रात में फिर तेंदुआ देखा गया। वन कर्मियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वहां पिंजरा लगा दिया है। शनिवार को वन कर्मियों ने आस पड़ोस के गांवों में ऐलान करा कर लोगों से अकेले खेतों पर न जाने की अपील की है। थाना हाफिजगंज के फैजुल्लापुर गांव में बंद पडी खेतान फैक्ट्ररी में शुक्रबार की रात भी तेुदआ देखा गया। बंद पड़ी फैक्ट्री के चौकीदार अजयकुमार ने बताया कि वह गांव के लोगो के साथ शुक्रवार की रात भी छत पर बैठ कर रखवाली कर रहा था। कि तेुदआ फैक्ट्री के अंदर आया।
उन लोगों ने उसकी आवाज भी सुनी। उनके शोर मचाने पर वह वहां से भाग गया। वहीं शनिवार को रेंजर केके मिश्रा ने वनरक्षक माधो सिह,लवकुश,मोहम्मद अशरफ,अकबर आदि लोग टीम के साथ खेतान फैक्ट्री पहुंच कर चौकीदार के बताए स्थानों का निरीक्षण कर किया। साथ ही रेंजर केके मिश्रा ने पिंजरे मे रखे पुराने मांस को निकलवा कर उसमें नया मांस रखवाया गया। उधर वन कर्मियों ने औरंगाबाद, ग्रेम, फैजुल्लापुर, हाफिजगंज गांव में ऐलान कराकर लोगों से सतर्क रहने खेतों पर झुंड बना कर जाने की बात कही। साथ ही बच्चों को सूनसान जगह और खेतों पर न जाने की हिदायत दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।