Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsGrand 55th Anniversary Celebration of Shri Tirupati Balaji Temple in Patel Nagar

धूमधाम से मनाया गया श्री तिरुपति बालाजी मंदिर का 55 वां वार्षिकोत्सव

Bareily News - पटेल नगर के श्री तिरुपति बालाजी मंदिर का 55वां वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह पूजा के बाद भगवान वेंकटेश्वर का विवाह कराया गया। भंडारे का आयोजन हुआ और शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीTue, 10 June 2025 05:13 AM
share Share
Follow Us on
धूमधाम से मनाया गया श्री तिरुपति बालाजी मंदिर का 55 वां वार्षिकोत्सव

पटेल नगर स्थित श्री तिरुपति बालाजी मंदिर का 55वां वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह छह बजे पहले मंत्रोच्चार कर देव प्रतिमाओं को जगाया। पुजारियों ने सभी प्रतिमाओं को घी, दही, शहद और गंगाजल आदि से स्नान कराकर उनका शृंगार किया। मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की मुख्य प्रतिमा के समक्ष यज्ञ कर विश्व कल्याण और भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। दो सत्र में हुई पूजा में सायंकालीन सत्र में कल्याणोत्सव के साथ शुरुआत हुई। इसमें भगवान वेंकटेश्वर का विवाह कराया गया। इसके बाद भगवान वेंकटेश्वर, देवी पद्मावती और भूदेवी की प्रतिमाओ को पालकी मे सजा कर मंदिर परिसर मे शोभायात्रा निकाली गई।

देव प्रतिमाओ को झूले मे झुलाकर भक्तों ने भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में जयकारे गूंजते रहे। सांयकालीन पूजा में सांसद छत्रपाल गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार, गुलशन आनंद, पार्षद शशी सक्सेना, गायत्री, विपुल, मयंक, आर.ए. शर्मा, शंकरदास, प्रवीन शर्मा आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें