Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsFlood Rescue Mock Drill Conducted in Bareilly Ramganga River

रामगंगा नदी पर किया गया बाढ़ से बचाव का मॉकड्रिल

Bareily News - बरेली के चौबारी गांव में गुरुवार को रामगंगा नदी के किनारे बाढ़ से बचाव का मॉकड्रिल आयोजित किया गया। ग्रामीणों को रेस्क्यू कर मेडिकल कैंप में लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। एनडीआरफ और सिविल डिफेंस...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीThu, 26 June 2025 03:53 PM
share Share
Follow Us on
रामगंगा नदी पर किया गया बाढ़ से बचाव का मॉकड्रिल

बरेली। रामगंगा नदी से सटे चौबारी गांव में गुरुवार को बाढ़ से बचाव का मॉकड्रिल किया गया। रामगंगा नदी में डूबते हुए ग्रामीणों को रेस्क्यू करके मेडिकल कैंप में लाया गया। उनका उपचार किया गया। बड़ी संख्या में लोग रामगंगा नदी पर गहरे पानी में फंस गए थे। उनको एनडीआरफ और सिविल डिफेंस की टीम ने स्टीमर के जरिए रेस्क्यू किया। उनको राहत कैंप में पहुंचाया गया। डूबने से लोगों के पेट में पानी भर गया था। उसको मेडिकल टीम ने निकाला। बाढ़ में फंसे पशुओं को भी ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया गया। बाढ़ विशेषज्ञ ने लोगों को बचाव करने का तरीका भी समझाया।

बाढ़ की स्थिति आने पर नुकसान को कम करने की बारीकियां भी बताई गईं। इस मौके पर एडीएम फाइनेंस संतोष सिंह और जिला आपदा विशेषज्ञ शुभ अक्षत सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें