घूर चोरी को लेकर विवाद, पांच घायल
Bareily News - गांव मुतलकपुर में घूर चोरी के विवाद में दो पक्षों में झड़प हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रंजीत वर्मा ने बताया कि कुछ लोग उनके घर का घूर बिना अनुमति...
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीFri, 27 June 2025 09:54 PM

आंवला। गांव मुतलकपुर में घूर चोरी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ित रंजीत वर्मा ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग उनके घर का घूर बिना अनुमति ट्रैक्टर-ट्राली में भर रहे थे। जब उनके माता-पिता ने विरोध किया, तो आरोपियों ने हमला कर दिया। इसमें मुलो देवी, नेतराम, भानु प्रताप, विकास और महिपाल आदि घायल हो गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।