Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsBJP Dominates Bareilly Municipal Corporation Elections with Uncontested Wins

नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा का दबदबा, सपा को मिला एक पद, निर्विरोध चुने गए सदस्य

Bareily News - बरेली में नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा। सभी छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए, जिसमें पांच भाजपा के और एक सपा का पार्षद है। अब 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के 10...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीThu, 26 June 2025 03:52 PM
share Share
Follow Us on
नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा का दबदबा, सपा को मिला एक पद, निर्विरोध चुने गए सदस्य

बरेली। बरेली में नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा। गुरुवार को सभी छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनमें पांच पार्षद भाजपा के हैं। सपा का एक ही पार्षद कार्यकारिणी में शामिल हो सका। अब 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के 10 पार्षद हो गए हैं। गुरुवार को मेयर उमेश गौतम व नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की मौजूदगी में सुबह 11 बजे नगर निगम सभागार में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले कार्यकारिणी में शामिल 12 सदस्यों में से छह को बाहर करने के लिए पर्चियां निकाली गईं। जिसमें सलीम पटवारी, सर्वेश रस्तोगी, गरिमा, नीरज, सौरव कुमार और सागर मौर्य के नाम की पर्चियां निकलीं।

ये पार्षद कार्यकारिणी से बाहर हो गए। इसके बाद नई कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए भाजपा के वार्ड 38 से हर्ष कुमारी, 43 वार्ड से पूनम राठौर, वार्ड 72 के मुकेश सिंघल, वार्ड 23 से सतीश कातिब और सपा के पाले में वार्ड 73 के गुल बशर ने नामांकन किया। सभी निर्विरोध चुन लिए गए। इस दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी। आखिर में मेयर ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें