Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsAppointment of Deceased Lekhpal s Wife After Controversial Death Raises Questions

मृतक लेखपाल मनीष की पत्नी को डीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र, रोती रही मां

Bareily News - पिछले साल नवंबर में फरीदपुर के लेखपाल मनीष चंद्र कश्यप की संदिग्ध मौत हुई थी। उनके परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। हाल ही में, डीएम ने मनीष की पत्नी जमुना देवी को लेखपाल के पद पर नियुक्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSat, 14 June 2025 05:26 PM
share Share
Follow Us on
मृतक लेखपाल मनीष  की पत्नी को डीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र, रोती रही मां

पिछले साल नवंबर में फरीदपुर के लेखपाल मनीष चंद्र कश्यप की मौत हुई थी। उनका शव एक नाले में मिला था। मनीष की मौत को लेकर परिवार वालों ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए थे। शुक्रवार को डीएम अविनाश सिंह ने मनीष की पत्नी जमुना देवी को मृतक आश्रित भर्ती व्यवस्था के तहत लेखपाल के पद पर नियुक्त कर दिया। डीएम ने जमुना देवी को अपने ऑफिस में नियुक्ति पत्र सौंपा। मनीष कश्यप की मौत को लेकर पिछले साल दिसंबर में लेखपाल संघ ने आंदोलन किया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की थी।

फरीदपुर थाने के प्रभारी को हटाया भी गया था। मनीष के परिवार वालों ने 27 नवंबर को फरीदपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। करीब छह महीने के इंतजार के बाद शुक्रवार को मृतक मनीष की पत्नी जुमना देवी को डीएम ने लेखपाल के पद पर नियुक्त कर दिया। जमुना देवी नियुक्त पत्र लेने के लिए दोनों बच्चे और मनीष की मां के साथ डीएम ऑफिस पहुंचीं। मनीष को याद करके मां डीएम के सामने ही फफक-फफक कर रोने लगीं। बता दें कि मृतक लेखपाल की सेवा संबंधी सभी देय का उनकी पत्नी जमुना देवी को पहले ही भुगतान हो चुका है। इस मौके पर एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह भी मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें