Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily News50 Anganwadi Workers Honorarium Stopped Due to Negligence in Shergarh

लापरवाही करने पर 50 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का रोका मानदेय

Bareily News - शेरगढ़ में 50 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय रोकने का आदेश जारी किया गया है। कार्य में लापरवाही बरतने के कारण ये कार्यकत्रियां चेहरा प्रमाणीकरण और ई-केवाईसी में असफल रहीं। विकास परियोजना अधिकारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीFri, 27 June 2025 06:51 PM
share Share
Follow Us on
लापरवाही करने पर 50 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का रोका मानदेय

लापरवाही करने पर 50 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का रोका मानदेय शेरगढ़। शासन की मंशा के अनुसार कार्य में लापरवाही बरतने वाली विकासखंड की 50 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय रोकने का आदेश जारी हुआ है। जानकारी हो की विकास खंड शेरगढ़ में 220 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां तैनात हैं। जिन्हें शासन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण ट्रेकर पोर्टल से लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण ई-केवाईसी आदि कार्य को प्राथमिकता के साथ करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके बाबजूद भी विकास खंड के गांवों में तैनात समस्त 50 कार्यकत्रियों के द्वारा चेहरा प्रमाणीकरण तथा ई-केवाईसी को बिल्कुल नहीं किया गया है जिसके कारण कार्य में घोर लापरवाही बरतने के कारण उनका मानदेय रोकने का आदेश जारी किया गया है।

वाल विकास परियोजना अधिकारी रामगोपाल वर्मा ने बताया कि कि कार्य में लापरवाही करने के बालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। सभी को स्पष्ट निर्देश दे दिए गये हैं दिए गये हैं लगातार लापरवाही बरतने पर सेवाएं भी समाप्त की जायेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें