Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsTragic Road Accident Claims Life of BJP Leader s Daughter-in-Law in Lucknow-Ayodhya Highway Incident

हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

Barabanki News - सफदरगंज के पास लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की बहू सुनीता शुक्ला की 22 दिन बाद मौत हो गई। उनके निधन से सुमेरगंज में शोक की लहर दौड़ गई। सुनीता को गंभीर घायल...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीSat, 28 June 2025 05:38 PM
share Share
Follow Us on
 हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

रामसनेहीघाट। सफदरगंज के पास लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर 22 दिन पूर्व हुए एक सड़क हादसे में घायल सुमेरगंज निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की बहू सुनीता शुक्ला ने शनिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके निधन की कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना से परिवार के साथ ही पूरे कस्बे में मातम छा गया। सुमेरगंज निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ल के पुत्र अजय शुक्ल पांच जून को अपनी पत्नी सुनीता शुक्ला के कान की दवा बाराबंकी से लेकर वापस ऑटो द्वारा घर आ रहे थे। सफदरजंग चौराहा के निकट उनकी ऑटो में किसी वाहन चालक ने मार दी थी।

जिससे ऑटो पलट गया था। इस घटना में अजय व उनकी पत्नी घायल हो गये थे। गंभीर रूप से घायल सुनीता को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाया गया था। हालत में सुधार होने पर तीन दिन पूर्व घर लाया गया था। पंरतु उसी रात में तबीयत फिर से बिगड़ने पर दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर कल्याणी नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में राज्य मंत्री सतीश शर्मा, डा. ज्ञान प्रकाश यादव, अवधेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें