Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsMerchant Welfare Day Celebrated in Barabanki on Bhama Shah Jayanti

दानवीर भामाशाह की जयंती पर 16 व्यापारी सम्मानित

Barabanki News - बाराबंकी में दानवीर भामाशाह की जयंती की पूर्व संध्या पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन हुआ। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने 16 व्यापारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के लिए योजनाओं की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीSat, 28 June 2025 09:43 PM
share Share
Follow Us on
दानवीर भामाशाह की जयंती पर 16 व्यापारी सम्मानित

बाराबंकी। दानवीर भामाशाह की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विभिन्न क्षेत्र से जुड़े 16 व्यापारियों द्वारा अधिक कर देने पर सम्मानित किया। कहा कि व्यापार ही अर्थव्यवस्था की धुरी है। समय से कर अदा करने वाले व्यापारियों के साथ सरकार खड़ी है। कार्यक्रम के दौरान भामाशाह को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। उसके बाद व्यापारियों को मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के लिए चल रही योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी तो व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने वर्ष 2024-2025 में सर्वोच्च जीएसटी देने वाले व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया।

इसमें उमाशंकर एण्ड संस सूरतगंज, अरिहंत इण्टरप्राइजेज, टिकैतनगर, राजस्व में विशेष योगदान में सरस्वती, प्रिज्म कॉन्ट्रक्शरन, राजीव एण्ड कंपनी, कृष्णा ब्रिक फील्ड दरियाबाद, गुडलक इंजीनियर्स देवा रोड, पथिक ब्रिक फील्डस मंझलेपुर। व्यापार मण्डल से प्रदीप जैन, रोहिताश्व दीक्षित, जयदीप सिंह, जितेन्द्र सिंह वर्मा, संजय शुक्ला, रंजीत श्रीवास्त, अमन अग्रवाल, विनोद गाबा, अनुपम अग्रवाल आदि शामिल रहे। जायसवाल इलेक्ट्रॉनिक त्रिलोकपुर को मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत 10 लाख रूपये का चेक फर्म स्वामी की दुर्घटना में मौत होने पर उनके पुत्र को प्रदान की गई। इस मौके पर सीडीएम अन्ना सुदन, विवेचना मिश्रा, प्रेरणा सिंह, विकास कुमार सेठ, सोनिका, अंजू उपाध्याय, अजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें