Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsFarmers Anger as Water Supply Disrupted by Sabotaged Minor Canal in Alhanmau Village

आल्हनमऊ माइनर को एक ही स्थान पर तीसरी बार दबंगों ने काटा

Barabanki News - टिकैतनगर के आल्हनमऊ गांव के पास माइनर काटने से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे क्षेत्र के किसान परेशान हैं और उनकी फसलें सूखने के कगार पर हैं। यह तीसरी बार है जब माइनर को काटा गया है। विभाग इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीFri, 27 June 2025 06:05 PM
share Share
Follow Us on
आल्हनमऊ माइनर को एक ही स्थान पर तीसरी बार दबंगों ने काटा

टिकैतनगर। पूरेडलई क्षेत्र के आल्हनमऊ गांव के पास कतिपय लोगों ने माइनर को काट दिया। जिससे आगे के इलाकों में पानी नहीं पहंुच पा रहा है। इसी स्थान पर पूर्व में भी दो बार माइनर काटी जा चुकी है। माइनर कटने से आसपास के खेतों में पानी भर गया। जिससे मेंथा आदि फसलें बर्बाद होने के कगार पर पहंुच गई हैं। माइनर काटे जाने को लेकर क्षेत्रीय किसानों में रोष व्याप्त है। एक ही स्थान पर तीसरी बार माइनर के तटबंध को तोड़ने की घटना विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में अब विभाग मुकदमा दर्ज कराने के मूड में है।

शारदा नहर में पानी छोड़े जाने के बाद आल्हनमऊ माइनर में पानी पहुंचा था। इससे किसानों में राहत की उम्मीद जगी थी। लेकिन आल्हनमऊ गांव के पास कुछ अज्ञात दबंगों ने माइनर को बीच में ही काट दिया, जिससे आगे के इलाकों तक पानी नहीं पहुंच पाया। चमरौली कोठी के पास से निकली यह छोटी माइनर आल्हनमऊ, खमोली, सरायबरई, डालमऊ और सुखीपुर समेत कई गांवों की सिंचाई व्यवस्था का मुख्य स्रोत है। माइनर कटने के कारण जहां एक ओर कुछ खेतों में अनावश्यक रूप से पानी भर गया, वहीं दूसरी ओर आगे के किसानों के खेत सूखे ही रह गए। इससे गन्ने और धान की फसलों की सिंचाई पर गंभीर संकट गहरा गया गया है। स्थानीय किसान सुनील, रंजीत कुमार, राम सागर और रामकिशन यादव आदि बताते हैं कि माइनर कटने की वजह से हमारे खेतों तक पानी ही नहीं पहुंच पाया, जिससे धान की नर्सरी और गन्ने की फसलें सूख रही हैं। वहीं कुछ किसानों की धान की नर्सरी तैयार है लेकिन वे पानी के अभाव में रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। किसान हर रोज इस उम्मीद में खेतों पर जा रहे हैं कि शायद आज नहर में पानी आ जाए। इस संबंध में सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर राजीव कुमार ने बताया कि यह तीसरी बार है, जब इसी स्थान पर माइनर को अज्ञात लोगों द्वारा काटा गया है। विभाग की ओर से अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले लोग कौन हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में बहुत जल्द टिकैतनगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें