Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsBarabanki Employees Stage Satyagraha for Demands Including Old Pension Restoration

12 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया सत्याग्रह आंदोलन

Barabanki News - बाराबंकी में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने गन्ना कार्यालय परिसर में सत्याग्रह आंदोलन किया। कर्मचारियों ने तहसीलदार को मांगों का ज्ञापन सौंपा। यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो अनिश्चितकालीन धरना...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीWed, 25 June 2025 01:06 AM
share Share
Follow Us on
12 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया सत्याग्रह आंदोलन

बाराबंकी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा बाराबंकी के बैनर तले कर्मचारियों ने मंगलवार को गन्ना कार्यालय परिसर में सत्याग्रह आंदोलन किया। कर्मचारियों ने मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। कहा कि मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू होगा। सत्याग्रह आंदोलन कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किया गया। धरने की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ आरपी सिंह बिसेन ने किया। धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संघर्ष समिति डॉ कमल कुमार सिंह ने कहा कि पद नहीं, व्यक्तित्व सफलता का मानक है। कर्मचारियों की एकजुटता सामूहिक मांग है। विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मो. मुस्तफा खान ने कहा कि आज की सफलता संख्या बल पर निर्भर करती है।

माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के संरक्षक श सुरेश चंद्र बैसवार ने कहा कि दोहरी व्यवस्था विचारणीय अस्वीकारणीय है। वनरक्षक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अवनीश द्विवेदी ने कहा कि दोहरी व्यवस्था में भी सम्मानजनक मानदेय जरूरी है। मेरे कार्यकाल में कार्य दिवस में कार्य बन्द नहीं देखा। अजय सिंह वर्मा प्रांतीय मंत्री ने एक कहानी के माध्यम से कर्मचारियों को अलग-अलग शोषण का दृष्टांत प्रस्तुत किया। श्री बिसेन ने कहा कि संगठनों के अध्यक्ष एवं मंत्री की सक्रियता अति आवश्यक है। प्रत्येक कर्मचारी अपने अधिकारी से सीधे वार्ता करने में सक्षम है यह संगठनों की ही देन है। धरने को डॉ नन्हे सिंह, शिवकरण यादव, शहाब खालिद ने भी संबोधित किया। कर्मचारियों ने 12 सूत्री मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, आउटसोर्सिंग समाप्त करने, सातवें वेतनमान की देयता, मृतक आश्रित की नियुक्ति तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रारंभ किए जाने आदि शामिल हैं। इस मौके पर अवनीश दुबे, डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, सतीश चंद्र त्रिपाठी, जेपी नायक, राकेश कनौजिया, रमेश वर्मा, सुरेश चंद्र, वीर प्रकाश वर्मा, सुधीर कुमार यादव, संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें