Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsTragic Suicide Young Mother Hangs Herself After Dispute with Husband

मायके में विवाहिता ने फांसी लगा दी जान मां को फंदे पर लटकते देख रोने लगी बच्ची

Banda News - बांदा। संवाददाता पति से विवाद के बाद बेटी को लेकर मां के घर रहनेवाली

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाFri, 27 June 2025 12:27 AM
share Share
Follow Us on
मायके में विवाहिता ने फांसी लगा दी जान  मां को फंदे पर लटकते देख रोने लगी बच्ची

बांदा। संवाददाता पति से विवाद के बाद बेटी को लेकर मां के घर रहनेवाली युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। देर रात मासूम बेटी जगी और मां को फंदे से लटकते देखा तो रोने लगी₹। इसी के बाद घरवालों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। खप्टिहाकलां के छनिहा डेरा मजरा निवासी 26 वर्षीय पुष्पा की शादी करीब चार साल पहले कुकवाडेरा निवासी मान सिंह से हुई थी। पति से विवाद के बाद वह अपनी तीन वर्षीय बेटी मानसी को लेकर मायके चली आई। पति के खिलाफ वाद दायर कराया था। गुरुवार को मुकदमे की तारीख थी।

बुधवार रात वह मायका में बेटी को लेकर अटारी पर सोई थी। उसकी मां रामजानकी अपने बेटों 17 वर्षीय विकास और 10 वर्षीय गोलू को लेकर अटारी के नीचे सोई थी। रात करीब 12 बजे बेटी मानसी की नींद खुली। मां को अटारी की धन्नी से फांसी लगाए देख वह रोने लगी। नातिन की आवाज सुनकर रामजानकी और उसके दोनों बेटे जगे। पुष्पा को फंदे से लटका देख चीख पड़े। शोर मचने पर आसपास के लोग दौड़े। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया। घरवाले पुष्पा के खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं कर पाए। मृतका की मां जानकी देवी, भाई 17 वर्षीय विकास, 10 वर्षीय गोलू और बेटी का हाल बेहाल रहा। मृतका के पिता की मौत आठ साल पहले डाई पीने से हुई थी। मृतका का पति परदेस में रहता है। पैलानी थाना प्रभारी सुखराम सिंह ने बताया कि शव पीएम को भेजा गया है। घरवाले आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं कर पाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें