भाभी और उसके करीबी के खिलाफ कराई हत्या की रिपोर्ट
Banda News - बांदा। संवाददाता लापता युवक का शव 24 घंटे बाद बुधवार शाम यमुना नदी से

बांदा। संवाददाता लापता युवक का शव 24 घंटे बाद बुधवार शाम यमुना नदी से निकाला गया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ था। शुक्रवार को सूरत से लौटे मृतक के भाई ने मामले में हत्या की तहरीर दी। मृतक की पत्नी और इटर्रा निवासी उसके करीबी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव निवासी 28 वर्षीय कमल यादव मंगलवार शाम से लापता था। 24 घंटा बाद उसका शव लखनपुर गांव के पास यमुना नदी में मिला था। चचेरे भाई अनिल कुमार यादव ने कमल की पत्नी ममता और रामविलास निवासी इटर्रा पर हत्या का आरोप लगाया था।
सूरत से लौटा मृतक का भाई समल यादव शुक्रवार शाम कमासिन थाना पहुंचा। मृतक की पत्नी और उसके करीबी रामविलास के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कमासिन थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि तहरीर पर दोनों नामजद आरोपितों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच-पड़ताल की जा रही है। दोनों में है नजदीकियां, भेजा था वीडियो अनिल कुमार यादव के मुताबिक, ममता और रामविलास में नजदीकियां हैं। इसकी जानकारी कमल को थी। रामविलास ने नजदीकियों का वीडियो भी कमल के पास भेजा था। दोनों प्लान बनाकर कमल की हत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। गुत्थी सुलझाने को खंगाले जाएंगे मोबाइल पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की बात आई। पर मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी थे। इससे पहले दिन पुलिस ने हत्या किए जाने की बात कही थी। कमल की मौत की गुत्थी सुलझाने को पुलिस नामजद आरोपितों, मृतक सहित अन्य के मोबाइल की कॉल डिटेल और मैसेज खंगालने में जुट गई है। सीओ बबेरू ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।