Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsMonsoon Arrives in Banda Heavy Rainfall with Persistent Heat

औसत से 17 एमएम अधिक गिरा पानी, फिर उमस

Banda News - बांदा। संवाददाता इस बार तय समय पर मानसून ने दी दस्तक दिया। इससे अब

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाFri, 27 June 2025 12:07 AM
share Share
Follow Us on
औसत से 17 एमएम अधिक गिरा पानी, फिर उमस

बांदा। संवाददाता इस बार तय समय पर मानसून ने दी दस्तक दिया। इससे अब तक काफी अच्छी बारिश हुई। बावजूद, इसके न्यूनतम तापमान में गिरावट न होने से उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जून के पहले सप्ताह से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। माह के पहले हफ्ते में तीन जून को 13 और फिर चार को साढ़े तीन एमएम पानी गिरा। दूसरे हफ्ते में बारिश की एक भी बूंद नहीं गिरी। इससे तल्ख गर्मी का सामना करना पड़ा। तीसरा हफ्ते लगते ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। 17 को 43, 19 को साढ़े 15 और 20 जून को साढ़े पांच एमएम पानी बरसा।

चौथे हफ्ते में दो दिन 21 को 20, 25 को साढ़े सात और 26 जून को सवा चार एमएम बारिश हुई। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में मौसम विभाग प्रभारी डॉ. दिनेश शाह ने बताया कि इस बार मानसून का आगाज अच्छा रहा। गत वर्ष के मुकाबले 17 एमएम अधिक पानी गिरा। गत वर्ष कुल 90 एमएम और इस साल अब तक 107 एमएम पानी गिरा है। न्यूनतम तापमान नहीं गिरा इस बार जून में बारिश भले ही अच्छी हुई। पर न्यूनतम तापमान में नहीं गिर रहा है। बताया कि माह का औसत न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम 41 है। गुरुवार को न्यनूतम तापमान औसत के बराबर और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। औसतम न्यूनतम तापमान में गिरावट न आने से उमसभरी गर्मी का सामाना करना पड़ा रहा है। वातावरण में नमी 63-82 प्रतिशत रिकार्ड की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें