Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsBanda Accident Couple Crashes into Cattle Woman Dies Husband Critical

गोवंश से भिड़ी बाइक, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Banda News - बांदा में तुर्रा पुल पर बाइक सवार दंपति गोवंश से टकरा गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला का इलाज के दौरान निधन हो गया, जबकि पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। दंपति अपनी भतीजी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाThu, 26 June 2025 11:35 PM
share Share
Follow Us on
गोवंश से भिड़ी बाइक, पत्नी की मौत, पति गंभीर

बांदा। संवाददाता तुर्रा पुल पर अचानक गोवंश आने से बाइक सवार दंपति भिड़ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां महिला की मौत हो गई। उसके पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। दंपति अपनी भतीजी की ससुराल से गांव लौट रहे थे। फतेहगंज थानाक्षेत्र के ग्राम डढ़वा मानपुर निवासी 62 वर्षीय बेटा प्रसाद अपनी 60 वर्षीय पत्नी संपत देवी के साथ बाइक से गुरुवार सुबह अपनी भतीजी गीता की ससुराल ग्राम तेरा-ब गए थे। वहां से दंपति देर शाम लौट रहे थे। तुर्रा पुल के आगे सड़क पर अचानक सामने आए गोवंश से बाइक टकरा गई।

इससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस ने दोनों को सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान संपत देवी ने दम तोड़ दिया। प्राथमिक उपचार के बाद भी बेटा प्रसाद की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संपत देवी की मौत की सूचना पर पहुंचे घरवालों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने कहा कि महिला का शव कब्जे में ले लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें