Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsTwo Accused Arrested in Government Fund Embezzlement Case in Balrampur

सरकारी धन गबन करने के मामले में प्रधान व ग्राम सचिव गिरफ्तार

Balrampur News - बलरामपुर में सरकारी धन गबन के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एएसपी विशाल पाण्डेय के अनुसार, खंड विकास अधिकारी संजय कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ था। गिरफ्तार...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुरFri, 27 June 2025 07:47 PM
share Share
Follow Us on
सरकारी धन गबन करने के मामले में प्रधान व ग्राम सचिव गिरफ्तार

बलरामपुर, संवाददाता। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने सरकारी धन गबन करने के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एएसपी विशाल पाण्डेय ने बताया खंड विकास अधिकारी संजय कुमार पुत्र आशाराम निवासी जुआजाता थाना कोतवाली नगर जनपद बस्ती की तहरीर पर शासकीय धन का दुरुपयोग का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिससे वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिह, वरिष्ठ उप निरीक्षक अरुण कुमार पाटिल, उप निरीक्षक शिव कैलाश, महिला उपनिरीक्षक शर्मिला वर्मा, आरक्षी जय प्रकाश सिंह, जगदीश भारती, राहुल वर्मा, धन्नू प्रसाद, महिला आरक्षी सोनी मौर्या ने वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

जिनके नाम अरून कुमार सिह पुत्र विष्णू सिंह वर्तमान ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बैजपुर निवासी ग्राम बैजपुर थाना कोतवाली देहात व आरती रावत पत्नी अखिलेश रावत निवासिनी ग्राम अमेठिया सलेमपुर थाना काकोरी जनपद लखनऊ वर्तमान ग्राम विकास अधिकारी (ग्राम सचिव) विकास खंड बलरामपुर हैं। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें