पहली बार ट्रेन में मिले थे अनिल व संगीता, चढ़ा था प्रेम परवान
Balrampur News - वारदात बलरामपुर, संवाददाता। प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डालने के मामले में नई-नई

वारदात बलरामपुर, संवाददाता। प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डालने के मामले में नई-नई बातें सामने आ रही हैं। ललिया थाना के लक्ष्मनपुर धर्मपुर निवासी अनिल पुत्र उर्फ विवेक व उसकी प्रेमिका थाना ढेबरुआ जिला सिद्धार्थनगर रेहकट नजरगढ़वा निवासी संगीता ने अपने पति कन्नन को मौत के घाट उतारा था। अनिल व संगीता की मुलाकात दो साल पहले दिल्ली जाते समय ट्रेन में हुई थी। दोनों एक दूसरे से फोन करके सम्पर्क बनाए रखते थे। सिद्धार्थनगर की पुलिस अनिल को गिरफ्तार कर मंगलवार को साथ ले गई है। ललिया थाना के लक्ष्मनपुर धर्मपुर निवासी अनिल पुत्र उर्फ विवेक दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था।
11 मई 2025 को उसकी शादी होने की बात कही जा रही है। बताते हैं कि वह मई माह में ही दिल्ली से घर लौटा था। मृतक कन्नन भी दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। दो साल पहले दिल्ली जाते समय संगीता व अनिल की मुलाकात ट्रेन में हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को अपना मोबाइल नम्बर दिया था। बताते हैं कि वे दिल्ली में भी एक दूसरे के सम्पर्क में बने रहते थे। अनिल की शादी के बाद संगीता ने कन्नन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। बताया जाता है कि दो जून को संगीता कन्नन को देवीपाटन मंदिर दर्शन के बहाने तुलसीपुर ले आयी। वहां पर अनिल बाइक लेकर पहले से ही मौजूद था। देवपाटन से निकलकर तीनों लोग एक ही बाइक पर श्रावस्ती के विभूती नाथ दर्शन करने चले गए। तब तक शाम हो चुकी थी। बताया जाता है कि अनिल ने कन्नन को को्ड्रिरंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। तीनों बलरामपुर होटल में खाना खाने के बहाने आ रहे थे। कन्नन रास्ते में ही बेहोश हो गया। सन्नाटा देखकर संगीता व अनिल ने कन्नन को कोड़री घाट के नीचे फेंक दिया। मौत का दस्दीक करने के लिए वे नीचे उतरे और उसे वहीं रेत में दफ्न कर दिया। तीन जून को संगीता वापस चली गई। पांच जून को उसने पति के गुमशुदगी की रिपोर्ट ढेबरुआ थाने में दर्ज कराई। संदेह के आधार पर पुलिस ने संगीता पर शिकंजा कसा तो वह टूट गई। कॉल डिटेल के माध्यम से पता चला कि संगीता व अनिल के बीच सर्वाधिक बात होती रही है। ढेबरुआ थाना की पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से अनिल को पकड़ा तो उसने सच उगल दिया। उसके बताने पर ही कन्नन के शव का कंकाल व कपड़े नदी किनारे बरामद हुए। अनिल के घर सन्नाटा पसरा हुआ है। उसके घर पर कोई मौजूद नहीं है। ललिया थाना के प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र वर्मा ने बताया कि अनिल को सिद्धार्थनगर की पुलिस साथ ले गई है, इससे अधिक जानकारी उन्हें नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।