कर्बला प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक
Balrampur News - बलरामपुर के सदर विधायक पल्टूराम ने भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा और नपाप चेयरमैन धीरू सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कर्बला प्रकरण पर मुलाकात की। विधायक ने सीएम को कर्बला की स्थिति और...

बलरामपुर, संवाददाता। झारखंडी सरोवर स्थित कर्बला प्रकरण को लेकर शुक्रवार को सदर विधायक पल्टूराम ने भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा व नपाप चेयरमैन धीरू सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सदर विधायक ने सीएम योगी को कर्बला के वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। साथ ही इस सन्दर्भ में आए न्यायालय के निर्णय को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। जिस पर सीएम योगी ने न्यायालय के निर्णय का पालन कराने का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया। झारखंडी मंदिर के बगल स्थित सरोवर में दशकों से ताजिया दफ्नायी जाती थी। यह आस्थाई कर्बला था, जो कभी बलरामपुर राज परिवार ने कुछ समय के लिए दिया था।
बाद में इसे लोग वक्फ सम्पत्ति बताते हुए न्यायालय पहुंचे, लेकिन उनका यह दावा न्यायालय से खारिज हो गया। नगर पालिका परिषद बलरामपुर झारखंडी मंदिर के इस सरोवर का सौदर्यीकरण करा रही है। साथ कर्बला के लिए नहरबालागंज के पास दूसरी जमीन दी गई है। इस बात को लेकर दोनों समुदायों के बीच पिछले कुछ दिनों से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर कर्बला प्रकरण की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री के समक्ष न्यायालय के निर्णय को भी रखा गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन दिया कि न्यायालय का जो भी निर्णय होगा, उसका अनुपालन कराया जाएगा। उन्होंने न्यायालय के निर्णय अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।