Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsRegistrar Kamlesh Singh Complains Against SO Ajay Tripathi Over Alleged Misconduct in Rasra

रजिस्ट्रार कानूनगो ने डीएम से की एसओ फेफना की शिकायत

Balia News - रसड़ा में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान रजिस्ट्रार कानूनगो कमलेश सिंह ने एसओ अजय त्रिपाठी के खिलाफ डीएम से शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके दो बेटों को बिना कारण पकड़ा और पिटाई की। मामला...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाMon, 9 June 2025 10:45 PM
share Share
Follow Us on
रजिस्ट्रार कानूनगो ने डीएम से की एसओ फेफना की शिकायत

रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो कमलेश सिंह डीएम मंगला प्रसाद सिंह से एसओ फेफना की शिकायत करने लगे। पूरी बात सुनने के बाद वहां मौजूद एसपी ओमवीर सिंह ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंप दी है। मूल रुप से फेफना निवासी कमलेश सिंह तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो (आरके) पद पर तैनात हैं। तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे कानूनगो ने एसओ फेफना अजय त्रिपाठी के खिलाफ डीएम से शिकायत की। आरोप लगाया कि वह बेवजह मेरे दो बेटों, जिसमें से एक नाबालिग है, को रविवार को पकड़कर चालान कर दिया।

बताया कि घर पर पकड़ने पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बेटे को पैंट तक नहीं पहनने दिया। कमलेश सिंह के अनुसार, कुछ साल पहले उनके घर में थाने पर तैनात दो प्रशिक्षु महिला एसआई रहती थीं। उनका किसी बात को लेकर मेरी पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद एक महिला एसआई ने बेटे पर सोने का चेन, मोबाइल आदि चुराने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने बेटे को पकड़कर पिटाई की तथा केस दर्ज कर चालान कर दिया। इसके बाद पुलिस ने एक के बाद एक केस मेरे बेटों पर दर्ज कर दिया। रजिस्ट्रार कानूनगो ने डीएम को बताया कि मेरे बेटे कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर घर लौटे थे। उन्होंने थानाध्यक्ष पर गांव के कुछ लोगों के मिलीभगत से एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया। पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद डीएम ने शिकायती पत्र बगल में मौजूद पुलिस अधीक्षक को दे दिया। पुलिस कप्तान ने इसकी जांच सीओ सदर को सौंप दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट की ओर से गैर जमानतीय वारंट जारी था, लिहाजा यह कार्रवाई की गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें